मैं एक लड़की हूँ
मैं वो हूँ जो आप समझ नहीं सकते या चाहते ही नहीं समझना मैं वो हूँ जो हमेशा दर्द सहती है जिसे दुनिया देती है सिर्फ दर्द मैं वो हूँ जो बढ़ना चाहती है आगे लेकिन दुनिया रोक देती है उसके कदम मैं वो हूँ जो खुशियां बांटना चाहती है हर कोई लगाता है उसकी खुशियों पर ग्रहण मैं वो हूँ जो रोशन करे दुनिया को पर दुनिया उसे रखती है अंधेरे में हाँ मैं दुःख की मारी हूँ हाँ मैं बेचारी हूँ हाँ मैं एक लड़की हूँ