Posts

Showing posts from May, 2022

तुम नहीं जानती

तुम्हे लगता है  साथी हो तुम  करे जो उजाला, दिया बाती हो तुम मगर  मेरी धड़कनों को जिंदा रखे  एक मुस्कुराती प्रेम पाती हो तुम । तुम्हे लगता है  जीवन संगिनी हो तुम  साथ चले जो हमेशा अर्धांगिनी हो तुम  मगर  मेरे जीवन संगीत को जिंदा रखे  गुनगुनाती एक स्वरागिनी हो तुम । तुम्हे लगता है  मेरे जीवन की आस हो तुम  अंधेरा जो भगाए,  प्रकाश हो तुम मगर  जीवन के अंधेरों में राह दिखाए  महकता एक खूबसूरत अहसास हो तुम    लव यू