मैं भी इंसान हूँ
मैं भी इंसान हूँ
बढा के कदम झाड़ू उठाया
निकला अपनी मंजिल पर
भूखा बेटा प्यासी गुड़िया
सपने पूरे ना कर पाउंगा
पर थोड़ा सा नमक और मुठ्ठी भर आटा
जुटा ही लुंगा |
कोई शिकवा ना करूंगा कोई मुझे गाली दे
मेरे साथ शमशीर उठाने वालों की फौज नहीं
पर मैं एक इंसान हूँ |
धर्म ना जागा धर्मात्माओं का
क्यों कि मैं शंभु नहीं,
मैं एक इंसान हूं|
सरकारी सफाई मिशन से मेरा चूल्हा नहीं जलता
तुम्हारी गंदगी उठा के भी गंदा ना बनूंगा
क्यों कि मैं एक इंसान हूँ |
आपका घृणा पात्र "एक इंसान"
Comments
Post a Comment