अलौकिक शक्ति

हे शंभु !
तू महान है कैसे तूने अपने कुकर्मों की एनर्जी का डाटा दूसरी डिवाईस में ट्रांसफ़र कर दिया |
इस नेगेटिव एनर्जी ट्रांसफ़र में कितनी उर्जा का उत्सर्जन किया वो कमाल है पूरे राजसमंद में आग लगा दी जिसकी लपटों में गुजरात के आक्रांताओं ने राजनैतिक रोटियां सेक ली |
इतनी एनर्जी ट्रांसफ़र के बाद भी उर्जा का लेशमात्र भी क्षय नहीं हुआ, तूने तो उर्जा संरक्षण के नियम को भी संवृद्धित कर दिया |
शत शत नमन है तुझे....
हे परलौकिक पुरूष !
तू इतनी लीलाएं कैसे कर लेता है
कैसे तू लोगों को दास बना लेता है
अपनी इस अक्षय उर्जा का स्त्रोत तो बता क्या पता विश्व का कल्याण हो जाए |
पूरे विश्व के वैज्ञानिक गैरपरम्परागत उर्जा स्त्रोतों की तरफ आशा की नज़र से देखते हैं पर तेरी उर्जा का उद्गम स्थल ना पा सके |
हे उर्जा के आदि बिन्दु!!
तेरे आका तो तुझसे भी महान होंगे जिन्होने तुझ जैसा उर्जा बिन्दु आविष्कृत किया |
हमारे भारत देश के मुनियों ने हजारों वर्षों कठिन तपस्या की लेकिन इतनी शक्तियां ना पा सके जो तूने कुछ दिनों में सलाखो के पीछे रहते हुए पा ली |
हमारे वैज्ञानिकों को तूने शोध का नया विषय दे दिया कि तेरे पास डिवाईस ना होते हुए भी डिवाईस से ही अपनी वाणी का डाटा ट्रांसफ़र कर दिया |
अरे इतनी आग लगाने के बाद भी तेरे दिल में करूणा ना आई जो फिर से विनाश की तैयारी कर रहा है |
फिर से तुझे शत शत नमन
और कोटि कोटि नमन तेरे आकाओं को...
मुझे तो बख्श दिया होता.....

Comments