जाग
कौनसा ईश्वर?
जो मन्दिर में रहता है!
कौनसा अल्लाह?
जो मस्जिद में रहता है
कहीं पलते हैं देशद्रोही
कहीं होते हैं बलात्कार....
नहीं जागेगा ईश्वर
अपने अंदर का इंसान जगा ले
मौन मत रह
जगा इंसान को
कल तेरी बेटी होगी
एक गोश्त की तरह
परोसी जाएगी...
बस थोड़ा रोना
थोड़े आँसू
बस अफसोस
बस अफसोस...
प्रश्न :-
कैसे हो विश्वगुरू??????
📝किरण कुमार
Comments
Post a Comment