मैं मुस्कुराया
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार
कहीं दूर आकाश में
एक ज्योति पुंज निकला
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार
जब भोर हुई
हवाएँ चली
और मौसम बदला |
मैं मुसकुराया
जब पहली बार
मनमोहक मनोज ने
मन जीत ही लिया |
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार
भरोसा दिया रिया ने
तोहफा मिलेगा सर |
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार
देखे ये मासूम चेहरे
आमोद प्रमोद में |
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार
किसी देवालय में हुई पूजा
और सुनी आरती |
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार
खिले कमल औ नीरज
फिजाओं में फैली खुशबू |
मैं मुस्कुराया
जब पहली बार देखा
वो भोला सा चेहरा
मेरी अनामिका में जड़े नीलम सा |
मेरे इस अंजुमन के
नायाब फूल
मुस्कुराहट राजबाला सी
खिलखिलाहट अफसरा सी
नाज है मेरे हीरे बंटी पर...
और द डियर वन प्रियंका पर
इतना सुनने के बाद
जब पूछा मैंने और आउं मंच पर
तो लोग चिल्लाए..
औरमत आ
औरमत आ
औरमत आ
Comments
Post a Comment