बिखरे पल

ये रंज भी कुछ अपने से लगते हैं
बस चेहरे की रंगत अनजान सी है

छुपा भी लेता ये दर्द की लकीरें
कमबख्त चेहरे पर मुस्कान सी है |

दो ही कदम चला उनके बगैर मैं
ना जाने क्यों मीलों थकान सी है |

बेढ़ाल सा हो ही चला इन दिनों
मेरी खुशी भी टूटे अरमान सी है |

लौटा भी दे महक उन दिनों की
ये हँसी इक उँची परवान सी है |
#किरण कुमार

Comments