मैं अक्सर
उनकी गली से गुजरता हूँ
वो झिड़कती
है
दबा कर
दाँतो को
आंखे
दिखाती है
चले जाओ
चले भी
जाओ
जाओ ना
मैं उनकी
ये ही झिड़की सुनने को
अक्सर
उनकी गली से गुजरता हूँ |
मैं अक्सर
उनकी गली से गुजरता हूँ
वो चिल्लाती
है
धमकाती
है
मम्मी
को बुलाती है
कौन है
?
अंदर
से मम्मी पूछती है
कोई नहीं
मम्मा
बिल्ली
परेशान कर रही है
जाओ ना
प्लीज
क्यो
परेशान करते हो
मैं नहीं
करती तुमसे प्यार
बस ये
ही सुनने
अक्सर उनकी गली से गुजरता
हूँ
Comments
Post a Comment